ऐसा है RCB का New Logo यहां देखें

ऐसा है RCB  का New Logo यहां देखें

आखिरकार आरसीबी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपना नया लोगों जारी ही कर दिया। पिछले सप्ताह आरसीबी ने अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रोफ़ाइल हटा दी थी, जिसको लेकर सभी हैरान थे, यहां तक कि इस बारे में कप्तान विराट कोहली तक को भी नहीं पता था।

ये है नया लोगो

ऐसा है RCB  का New Logo यहां देखें

आरसीबी का नया लोगो की पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) लाल रंग की है। इसमें सुनहरे रंग का शेर बना हुआ है और काले रंग की पृष्ठभूमि पर सफेद रंग से टीम का नाम लिखा है। फ्रैंचाइजी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की जगह सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स लिखा है। अबकी बार बंगलौर लिखा हुआ है, न कि बेंगलुरु। बंगलौर सुनहरे पृष्ठभूमि पर काले रंग से लिखा हुआ है। हालांकि, नए लोगो को लेकर फैंस ने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया है। दरअसल, फ्रैंचाइजी ने जिस तरह से गुरुवार को हाइप बनाया था, उससे लग रहा था कि आरसीबी (RCB) नए सीजन में अपना नाम भी बदलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने सिर्फ अपना लोगो बदला है। आरसीबी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो साझा किया है। उसने इसे कैप्शन दिया है, ‘यह आईटी है। यह वह पल है जिसका आप इंतजार कर रहे हैं।

ऐसा था पुराना लोगो

ऐसा है RCB  का New Logo यहां देखें

 

अगर पुराने लोगो की बात की जाए तो पुराने लोगो किसी स्कूल की लोगो की तरह घुमाव दार था जिसमे घुमाव में तीन सर्कल बने थे। पहले सर्कल में रेड कलर भरा था, और गोल्डन कलर में कैपिटल लेटर में RC लिखा था। दूसरे सर्कल में काला कलर भरा था और तीसरे में गोल्डेन कलर से ROYAL CHALANGER BANGALORE लिखा था। उसी पे शेर का स्केच बना हुए था।
आपको बता दें कि आरसीबी 2008 से आईपीएल का हिस्सा है। उसने तीसरी बार अपना लोगो बदला है। हालांकि, वह अब तक एक बार भी आईपीएल की विजेता ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल नहीं हुई है। अब एक बार फिर सिर्फ लोगो बदलकर वह फैंस के निशाने पर आ गई है। फैंस जमकर मजे ले रहे हैं।

Share this story