भारत-ऑस्ट्रेलिया पाँचवे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा नया कीर्तीमान…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा सीरीज़ के आखरी वनडे में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने अपने खाते में एक नया कीर्तीमान जोड़ लिया है। ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे सचिन, सहवाग, गॉवस्कर जैसे महान प्लेयर भी नहीं बना सके। आइये जानते हैं इस नये रिकॉर्ड के बारे में कि आखिर क्या है।
रोहित शर्मा ने बनाया नया कीर्तीमान
42 पारियाँ 2000 रन, तो ये है वो नया विश्व रिकार्ड यानी वनडे में 42 पारियाँ और 2000 रन। भारतीय सरज़मी सबसे तेज वनडे में 2000 रन बनाने वाले रोहित शर्मा विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं। रोहित ने महज 42 पारियों को खेलते हुए ये विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने के साथ-साथ रोहित शर्मा ने इसी मैच में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिये हैं। रोहित ने भारत में सबसे तेज 2000 रन बनाकर सौरव गांगूली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसे भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली बनाने में नाकाम रहे थे। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगूली ने ये रिकॉर्ड 45 पारियां खेलकर बनाया था।
विराट कोहली भी नहीं बना सके इस रिकार्ड को
भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने गई बड़े बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये और लगातार करते भी जा रहें हैं। लेकिन वो भी इस रिकार्ड से महज 2 पारी पीछे रह गये थे। हालांकि अब 5 पारियाँ पीछे हो गए हैं। विराट ने इस रिकॉर्ड को 46 पारियों में पूरा कर लिया था। जिसके बाद वे भारत में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन रोहित के पहले नम्बर पर आने के बाद उन्हें अब तीसरे नम्बर पर जाना पड़ा है। इस तरह इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले रोहित, सौरव और विराट पहले तीन खिलाड़ी बन गये हैं।
इसी तरह की अन्य मजेदार ख़बरों के लिए लाइक, शेयर और फॉलो करें।