क्या खत्म हुआ धोनी का करियर? BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी का नाम नहीं

क्या खत्म हुआ धोनी का करियर? BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी का नाम नहीं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने आज अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। इस लिस्ट की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। ऐसे में लोगों ने फिर उनके करियर पर एक बार सवाल खड़े किए है।”क्या अब धोनी का करियर खत्म हो गया है”?

बीसीसीआई ने आज अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान किया जो कि अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक चलेगा। इस लिस्ट में उन सभी तीस खिलाड़ियों के नाम हैं जो टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। इस लिस्ट में ग्रेड A+ 

में तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट पिच पर नहीं दिखे हैं। इस दौरान भारत ने कई वनडे और टी-20 मैच खेले हैं लेकिन धोनी पूरी तरह से गायब हैं। बीते दिनों उन्होंने एक बयान दिया था और कहा था कि कोई भी मैच खेलने का सवाल उनसे जनवरी के बाद ही पूछा जाए। इसके अलावा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि “एमएस धोनी टीम इंडिया पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं, लेकिन वो जल्द ही एक बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे”।

Share this story