IPL 2020: इस वजह से फाइनल में दिल्ली को मिली हार!

IPL 2020: इस वजह से फाइनल में दिल्ली को मिली हार!

IPL 2020 के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को हराया

​​​​​​पांच बार किताब जीतेने वाली पहली टीम बनी मुंबई

इस वजह से दिल्ली को मिली हार

मंगलवार, 10 नवंबर 2020 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ड्रीम 11 आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को हराकर पांचवीं बार किताब अपने नाम किया।

दिल्ली पहली बार आईपीएल का फाइनल खेल रही थी। सभी को उम्मीद थी कि,  इस बात IPL का किताब कोई नई टीम यानी दिल्ली ही ले जाएगी। लेकिन नतीज़ा इसके उलट रहा। मुंबई इंडियंस ने ड्रीम 11 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। बड़े ही आसानी से दिल्ली को मुंबई ने हराया।

आख़िर दिल्ली किस वजह से फाइनल हारी? इसके कई जवाब हो सकते हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। पहली बात दिल्ली यहीं पत मात खा गई। फाइनल मुकाबले में दिल्ली को काम से काम मुंबई के सामने 170 - 180 रन बनाने चाहिए थे, जो दिल्ली नहीं बना पाई।

दूसरा दिल्ली के ऊपर पहले से ही मानसिक तनाव इस लिए था क्योंकि दिल्ली अपना पहला फाइनल खेल रही थी। और आईपीएल 2020 में ही मुंबई ने उसे तीन बार हराया था। इसकी वजह से दिल्ली के खिलाड़ी और दबाव में थे।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शिखर धवन और मार्कस स्टानिक्स दिल्ली को सधी हुई शुरुआत नहीं दिला पाए। अजिंक्या रहाणे भी नहीं चले। सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने अच्छा खेला। दिल्ली  शुरुआत में ही अपने 3 विकेट खो दिए थे जिससे आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन गया था।

हार के बाद कप्तान ने क्या कहा?

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी मैच के बाद पॉन्टिंग की तारीफ करते हुए कहा –

“मैं ये पहले भी कई बार कह चुका हूं कि मैंने जिनके साथ भी काम किया है, उनमें रिकी बेस्ट हैं। वो खिलाड़ियों को काफी आज़ादी देते हैं। वो आत्मविश्वास से भरे हुए कोच हैं, जिनके साथ काफी मज़ा आता है। जिस तरह वे टीम मीटिंग करते हैं और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, वो काफी अच्छा होता है।”

Share this story