धोनी सन्यास लेने के बाद क्या बिजनेस करने की सोच रहे है

धोनी के इरादे कुछ ऐसे लग रहे हैं कि वह जल्द ही क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं और उसके बाद वह अपना खुद का नया बिजनेस शुरु करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ दी है और तब से ऐसा लग रहा है कि वह जल्दी ही क्रिकेट से इस्तीफा ले लेंगे। कुछ दिन पहले राहुल द्रविड भी यही बात कह रहे थे, कि टीम इंडिया को चाहिए कि वह अपने सीनियर खिलाड़ियों के ऑप्शन को ढूंढ ले। परंतु यह सब होने से पहले ही धोनी ने अपने रिटायरमेंट की सभी तैयारियां खुद ही शुरू कर दी है।

क्रिकेट के बाद वह नए बिजनेस की तरफ ध्यान देने में जुट गए हैं। मीडिया के सूत्रों से यह पता चला है , कि महेंद्र सिंह धोनी अपने बिजनेस को चलाने के लिए गृह नगर रांची में एक फाइव स्टार होटल खोल रहे हैं। धोनी ने यह कंपनी रीति ट्रेवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ इस कंपनी के अंदर इस फाइव स्टार को खोलने का फैसला किया था। अब उनके इस निर्णय को स्वीकार कर लिया गया है और ऐसा बताया जा रहा है कि इस होटल को बनाने में करीबन 300 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

इसके अलावा धोनी झारखंड मोमेंटम के ब्रांड एंबेसडर भी माने गए हैं। कुछ दिन पहले झारखंड में ग्लोबल निवेश सीमेंट हुआ था उस इवेंट में धोनी भी शामिल हुए थे। धोनी ने कहा है, कि जब यह फाइव स्टार होटल खुलेगा तो इसमें करीबन 500 लोगों को नौकरी पर रखा जाएगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस होटल का निर्माण धुर्वा में ज्यूडिशियल अकादमी के करीब 5 एकड़ की जमीन पर किया जाएगा। वहां पर इस होटल को बनाया जाएगा और ऐसा कहा जा रहा है कि फिलहाल यह जमीन पर्यटन विभाग के पास है। अब यह जमीन धोनी को मिलती है कि नहीं मिलती है इसका फैसला राज्य सरकार करेगी।

धोनी के के कंपनी के प्रमोटर उनका नाम अरुण पांडे है उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि होटल का काम जैसे ही जमीन मिलेगी तभी शुरू हो जाएगा। फिलहाल अभी इस जमीन को मिलने का मामला सरकार के पास है। हमारा लक्ष्य सिर्फ फाइव स्टार होटल ही खोलना नहीं है बल्कि हम स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स वियर फैक्ट्री भी खोलने के इच्छुक हैं।

कुछ दिन पहले धोनी ने रांची के न्यूक्लियस मॉल में उद्घाटन के रूप में एक स्पोर्ट्स स्टोर का उद्घाटन किया। धोनी उसके ब्रांड एंबेसडर भी थे ।।परंतु अब स्टोर पार्टनर भी हो गए हैं। धोनी का लक्ष्य 275 स्टोर खोलने का है परंतु एक ही साल में नहीं बल्कि 2020 तक वह 275 स्टोर को खोलने का लक्ष्य रखकर चलते हैं। जिस स्टोर का उद्घाटन किया वह Store सिर्फ अभी रांची में ही है।

Share this story