#BirthdaySpecial Rohit Sharma: हिट मैन शर्मा के कुछ अनोखे रिकॉर्ड

हिट मैन, रो – सुपर हिट शर्मा, सिक्सर किंग ये सब उपनाम भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज शर्मा जी के हैं। जिनका आज जन्मदिन (30 अप्रैल) है। शर्मा जी आज 33 बरस के हो गए हैं। उम्र के साथ शर्मा जी के प्रदर्शन में निखार आ रहा है।
चाहे वो रणजी ट्रॉफी हो हो, आईपीएल हो ,एशिया कप हो, हर फॉर्मेट में रोहित ने खुद को बतौर कप्तान बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस को 4 बार आईपीएल का खिताब जिताया।
रोहित के आंकड़े–
1. रोहित ने 224 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 9,115 रन हैं। उनका औसत 49 से ज्यादा का है।
2. रोहित अब तक वनडे में 29 शतक लगाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग के साथ तीसरें नंबर पर हैं।उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं।
3. रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा 3 बार (ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, और श्रीलंका के खिलाफ़) दोहरे शतक लगाए हैं।
4. रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड है। रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन बनाए थे।
5. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 4 बार लीग का खिताब अपने नाम किया है। इतना ही नहीं आईपीएल में हैट्रिक भी ली है।
6. रोहित ने 2019 के वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ डाले. वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ही इवेंट में ऐसा करने वाले वो इकलौते बल्लेबाज हैं।
7. वनडे में उनके नाम 244 छक्के हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा हैं।
8. रोहित ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 8 बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
धोनी ने रोहित को दिया ब्रेक
2013 तक रोहित का कैरियर जमीन पर था। लेकिन पूर्व कप्तान और वर्तमान में टीम में वापसी के लिए जूझ रहे कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने जब 2013 में हिट मैन रोहित शर्मा को ओपनिंग करने का मौका दिया तो रोहित ने खुद को साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। 2013 के बाद रोहित ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। और नए नए कीर्तिमान स्थापित करते चले गए। और वहीं भारत को तीन – तीन विश्व किताब वर्ल्ड कप, टी 20 वर्ल्ड कप, और चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाले माही आज टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे हैं। उम्मीद है कि उनकी वापसी होगी।