चाइना के बल पर नेपाल ने दी भारत को युद्ध की धमकी, नेपाल ने चुनौती देते हुए कहा हमारी सेना भी लड़ना जनती हैं।

चीन के कंधे पर गोली रख बोल रहे नेपाल ने भारत को दी युद्ध करने की धमकी। भारतीय सैन्य प्रमुख के हालिया स्थिति पर नेपाल के रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नेपाल सेना भारत को जवाब देने में पीछे नहीं हटेगी, पोखरेल ने भारत पर नाराज़गी जताते हुए आगे कहा कि हमारी सेना सिर्फ बातें बनाने के लिए नहीं है ज़रूरत आने पर सेना करवाई करेंगी।
दरसअल सैन्य प्रमुख एमएम नरवणे चीन और भारत सीमा विवाद को लेकर नेपाल पर तंज कसते हुए बोला कि ये एक राजनीतिक स्टंट और नेपाल किसी दूसरे के इशारों पर चल रहा है और उनको इसपर जवाब देते हुए नेपाल के रक्षामंत्री ने ये कहा।
वही ईश्वर का कहना है कि एमएम नरवणे के इस टिप्पणी ने गोरखा रेजिमेंट की भावनाओं को आहत किया है क्यूंकि नेपाल ने भारत की रक्षा करने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया। वही नेपाल के रक्षा मंत्री ने एक मीडिया एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए ईश्वर पोखरेल ने कहा कि ये फर्क नहीं पड़ता कि भारतीय सैन्य प्रमुख ने किस पृष्ठभूमि और परिस्थिति से जोड़कर ये बयान दिया लेकिन इस बात ने नेपालियों को बहुत अपमानित किया है और इससे नेपाली गोरखाओं की भावनाओ को ठेस पहुंचया है।
दरसअल हाल ही में नेपाल ने अपने कैबिनेट मीटिंग में अपने मैप में भारत के कुछ हिस्सों को अपना बता कर अनुमति दे दी थी जिसपर भारत ने आपत्ती जताई थी।