अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार

दुनिया भर में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। इस साल चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा की गई है। इस साल इन तीनों को यह पुरस्कार बायोलॉजिकल क्लॉक विषय पर किये गए उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए संयुक्त रूप से दिया गया है।

इस साल इस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाले वैज्ञानिकों के नाम जेफ्री हॉल, माइकल डब्लू यंग, और माइकल रोसबैश है। यह तीनों ही अमेरिका के हैं।मजेदार बात यह रही कि पुरस्कार की घोषणा के समय तीन वैज्ञानिकों में से एक को पता ही नहीं था कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिल रहा है।

2017 चिकित्सा नोबेल पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली समिति ने अपने बयान में कहा है कि इन तीन वैज्ञानिकों ने अपनी खोज में यह बताने में सफलता हासिल की कि कैसे मानव,पौधे और जानवर आंतरिक घड़ी के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम हैं साथ ही साथ इन्होंने यह भी बताया कि यह परिवर्तन धरती की परिक्रमा के अनुसार होता है।

इस शोध में यह भी बताया गया है कि कैसे बायोलॉजिकल क्लॉक हार्मोन, नींद,मेटाबॉलिज़्म और शरीर के तापमान को जैविक कारणों से कैसे प्रभावित करती है और इन्हें कैसे नियंत्रित किया जा सकता है। नोबेल पुरस्कारों के ऐलान के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि यह तीनों वैज्ञानिक पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली 11 लाख डॉलर की राशि को साझा करेंगे।

जानें कौन हैं ये वैज्ञानिक-
1. डॉ माइकल डब्लू यंग- 1971 में जीवविज्ञान में स्नातक करने वाले यंग ने 1975 में जेनेटिक्स में टेक्सास यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। इसके बाद इन्होंने मेडिसिन की पढ़ाई भी की है।इनका लंबा शैक्षणिक करियर रहा है, इस दौरान उन्होंने एसोसिएट प्रोफ़ेसर,असिस्टेंट प्रोफ़ेसर सहित कई अन्य जिम्मेदारियों को बखूभी निभाया है।इसके अलावा वह इस क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। इनमे पीटर एंड पैट्रिका अवार्ड,लुईसा ग्रॉस होर्वितज़ पुरस्कार, कनाडा गेयरडनर इंटरनेशनल पुरस्कार और शॉ और विले पुरस्कार शामिल हैं।

2. जेफ्री सी हॉल- इनका भी लंबा शैक्षणिक योगदान है। हॉल अमेरिकी राष्ट्रीय अकादमी ऑफ साइंस के सदस्य भी हैं। जिन्होंने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इन्होंने मक्खी की एक प्रजाति ड्रोसोफिला के नर्वस सिस्टम और प्रजनन छमता को प्रभवित करने को लेकर गहन अध्ययन और शोध का कार्य किया है।

3. माइकल रोसबैश- रोसबैश का जन्म कंशास सिटी में हुआ और दोनों ने ब्राडियास विश्वविद्यालय में एकसाथ काम किया। इनके बारे में अन्य जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। हालांकि यह तो तय है कि इस इन वैज्ञानिकों के इस अद्भुत और अतुलनीय खोज से मानव जीवन के एक और रहस्य से पर्दा उठ गया और इसे समझने में आसानी होगी।

Share this story