UP : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोगों की मौत

सुबह का वक़्त था। गलियां सुनसान थीं। हर कोई अपने-अपने कामों में व्यस्त था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसमान और जमीन हिल उठा और लोग कांप गए। धमाकों की आवाजें सुनकर हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। जब तक लोग पहुंचते तब तक तीन मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। शनिवार को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद ऐसा ही खौफनाक नज़ारा था। सुबह करीब 11.30 बजे तेज धमाके के साथ तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्टरी के आसपास के बने मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
वही पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मलवे को हटाने व आग बुझाने का काम जारी है जिसके चलते आशंका व्यक्त की जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ भी सकती है।
बताया जाता है कि शुक्रवार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पटाखा फैक्टरी ‘फरमान फायर वक्र्स’ में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग काम कर रहे थे। दोपहर में किसी कारण से बारूद में अचानक आग लग गई और उसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में गैस के सिलेंडर भी रखे थे जिनमें एक के बाद एक विस्फोट शुुरु हो गया और फैक्टरी का अधिकतर भवन जमींदोज हो गया।
इतना ही नहीं फैक्टरी में काम कर रहे कई लोगों के शवों के टुकडे इधर उधर बिखर गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मना जा रहा है कि रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिये है जिनमें तीन महिलायें भी शामिल हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की मरने वालों में तीन महिलाओं के अलावा फैक्टरी का मालिक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी मालिक के पास पटाखे बनाने और बेचने का लाइसेंस है।
ये हैं मरने वालों की सूची
मुन्नी देवी (50) पत्नी लालाराम।
अंजली (11) पुत्री छोटे लाल।
शीतल (18) पुत्री चंद्रपाल।
खुशी (5) हनीस।
रजनी (10) पुत्री अशोक उर्फ टाइगर हैं। एक मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है।