साल का पहले सूर्य ग्रहण लगेगा आज सुबह 9:15 से 3:4 तक।

साल का पहले सूर्य ग्रहण लगेगा आज सुबह 9:15 से 3:4 तक।

रविवार 21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये ग्रहण कल सुबह 9:15 से दोपहर 3:04 तक लगेगा। वही करीब 12:10 बजे ग्रहण के मध्य में सूर्य एक  वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। कल लगने वाले ग्रहण का सूतक काल आज रात 09:15PM से शुरू हो जाएगा।

क्या है सुतककाल?

हिन्दू धर्म के अनुसार लोग सूतक काल में पूजा घर और मंदिरों के द्वार बंद कर देते हैं और जब सूतककाल ख़त्म  होता है तो सभी  मंदिर और पूजा घरों को खोलते हैं और मूर्तियों में गंगाजल छिड़कर उन्हें पवित्र करते हैँ उसके बाद विधिवित पूजा पाठ पहले की तरह शुरू करते हैं। इस काल में किसी प्रकार का शुभ काम भी नहीं किया जाता है।

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या ना करें?

 

  1. ग्रहण के दौरान सभी को भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  2. ग्रहण के बाद आसन, गोमुखी व मंदिर में बिछा हुआ कपड़ा सभी को धो दें।
  3. ग्रहण खत्म होते ही गोमूत्र या गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें।
  4. ग्रहण के समय सोए ना। माना जाता है कि ग्रहण के समय सोने से मनुष्य रोगी, लघुशंका करने से दरिद्र होता है।
  5. ग्रहण में गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और रोगी और सो सकते हैं।
  6. ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए।
  7. बाल और कपड़े नहीं धूलना चाहिए ।
  8. ग्रहण के समय कोई भी शुभ या नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
  9. ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
  10. इस दौरान महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  11. कोई भी ग्रहण को नंगी आंख से न देखें। नासा के मुताबिक़ सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर ग्लास वाले चश्में का इस्तेमाल करना चाहिए।
  12. ग्रहण के वक्त कार/अन्य वाहन न चलाएं।

Share this story