U.P में 30 जून तक सोशल गैदरिंग पर रोक

कोरोना वायरस के चलते भारत में पिछले 1 महीनों से लॉकडाउन हुआ है। 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा करने पर रोक लगा दी है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला अपनी कोर टीम के साथ मीटिंग करने के बाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शेल्टर होम को लेकर इतनी तैयारी कर लें कि अगर 5 से 10 लाख लोगों को भी क्वारंटाइन करने की जरूरत पड़े तो बिना किसी दिक्कत के किया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजाना अपने कोर टीम के साथ एक घंटा बैठक करते हैं और कोरोना वायरस के मामलों की समीक्षा करते हैं।
दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने देश के कुछ जिलों में जान जहां कोरोनावायरस के मामले नहीं है छूट देती हुई वहां थोड़ी बहुत राहत दी है। शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 15 अप्रैल को जारी आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दुकानें और स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत और नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में मौजूद आवासीय परिसरों व निकट पड़ोस (गली मोहल्ले) की दुकानों के साथ ही एकल दुकानें खोलने की अनुमति होगी। दिन पर दिन इस महामारी के चलते हालत बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है। हजारों की तादाद में लोग संक्रमित हो रहे है।
अब तक इस महामारी से देश भर में 24,506 लोग संक्रमित और 775 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पूरे विश्व भर में अब तक करीब 28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। और करीब 1 लाख 96 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।