मिस्ट्री गर्ल पुष्पम प्रिया चौधरी को नोटा से भी कम वोट मिले, शत्रुघ्न के बेटे लव भी हुए फेल, नितिन ने मारी बाजी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हुई पुष्पम प्रिया चौधरी की बाराबंकी सीट की मतगणना पूरी हो चुकी हैं। लेकिन उन्हें बीजेपी के नितिन नबीन से हर का सामना करना पड़ा। वही बिहार के डेवलपमेंट की बात करने वाली पुष्पम प्रिया इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं और पूरी मतगणना के दौरान एक बार भी दौड़ में नहीं आ सकीं। उन्हें कुल 1500 वोट ही मिल पाए। वही बीजेपी के नितिन नबीन ने ना सिर्फ पुष्पम प्रिया चौधरी को हराया बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को भी मात दी। बाराबंकी के आलावा पुष्पम प्रिया बिस्फी सीट से भी उम्मीदवार थीं। लेकिन वह भी वो फेल हो गई। वहां उन्हें नोटा से भी ढाई गुना कम वोट मिले हैं।
पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। लंदन रिटर्न पुष्पम को बिहार राजनीति की सनसनी भी कहा जाता था। पुष्पम प्रिया के पिता पहले जेडीयू में थे। लेकिन पुष्पम प्रिया लंदन से आने के बाद खुद की पार्टी की स्थापना की। इसी पार्टी से खुद भी चुनाव लड़ीं और दूसरी सीटों पर भी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। पुष्पम की पार्टी ने अपने पहले चुनाव में साफ सुथरी छवि वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य पेशेवरों को टिकट देने की कोशिश की।
बिहार चुनावों में सनसनी मचाने वाली पुष्पम प्रिया मूलरूप से दरभंगा की रहने वाले है , इनके पिता का नाम विनोद चौधरी है जो जेडीयू के नेता और विधान परिषद के सदस्य रह हैं। पुष्पम ने अपनी पढाई लंदन के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से की है । स्थापना करने वाली पुष्पम पार्टी की अध्यक्ष भी हैं।