लालू ने बीजेपी के खिलाफ किया ट्वीट, लेकिन उलटा पड़ गया दांव

27 अगस्त को आरजेडी ने पटना में गांधी मैदान के अंदर रैली की। रैली में वह यह दिखाना चाहते थे, कि उनके अंदर एकजुटता है। यह सब वह अपने विपक्ष पार्टी BJP के खिलाफ कर रहे थे। लालू की रैली सिर्फ उसके लिए नहीं बल्कि BJP के विपक्षी जितनी भी पार्टियां हैं उन सबको एकजुट बना देगी।

वही जब लालू ने पटना में रैली की और उनका नारा था, भाजपा भगाओ, देश बचाओ। इस रैली में दूसरी पार्टियों ने भी एकता दिखाई। दिल्ली के अंदर विपक्ष के 17 दल के नेता आए थे। परंतु कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस रैली में नहीं पहुंचे। परंतु उन्होंने रिकॉर्ड करके कुछ संदेश इस रैली में भेजा था।

जो कि लोगों को सुनाया गया। रिकॉर्डिंग संदेश में सोनिया गांधी ने कहा है, बिहार में जनादेश का अपमान हुआ है। वहीं राहुल गांधी ने भी एक लिखित संदेश भेजा था। जिसको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पढ़ कर लोगों को सुनाया।

जैसे ही रैली लालू प्रसाद यादव को कामयाब दिखी। तो उन्होंने ट्वीट करने में जरा भी देर नहीं लगाई और विपक्ष पार्टी को लिखा, कि हमारी कामयाबी देखकर इनकी छाती पर सांप लौट गया।

साथ ही में उन्होंने अपनी रैली का वीडियो भी शेयर किया और उस शेयर वीडियो में तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘भाजपाई परेशान. अरे भाई हमारी रैली में एक भी आदमी नहीं आया तो आप काहे परेशान हैं? अब सोईए आराम से.’

सभी यूजर्स ने उनके ट्वीट को ध्यान से पढ़ा। कुछ लोगों ने उनके पक्ष में ट्वीट किया और कुछ लोगों ने उनके विपक्ष में ट्वीट किया।

एक यूजर ने जिनका नाम निधि है। उन्होंने लालू के इस बयान पर लिखा, इनकी छाती पर सांप लौट गया। यह तो कोई मुहावरा ही नहीं है, हमें लगता है कि लालू जी को मोदी जी से हिंदी की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। उनको बोलिए पहले लिखना सीखें तब बोले।

एक यूजर जिनका नाम राजपाल था। उन्होंने लिखा कि इस दिवाली तुम यह सोचो कि तुम जेल में अपने बचे खुचे दिन कैसे बिताओगे।

एक यूजर ने जिनका नाम राकेश था। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें 2017की लालू की रैली थी और 2013 की पीएम नरेंद्र मोदी की रैली थी। उसने इस तस्वीर में यह दिखाया, कि 2017 में जो रैली लालू कर रहे हैं। उसमें 18 विपक्ष पार्टी है।

तो जा कर इतनी जनता दिखाई दे रही है। परंतु अगर आप 2013 में मोदी की रैली देखेंगे तो लालू की रैली से भी ज्यादा मोदी की रैली में लोग हैं, और इसमें कोई भी पार्टी शामिल नहीं है वह अकेले pm मोदी की रैली है।

Share this story