चीन के ख़िलाफ़ पूरे देश हो रहा है प्रदर्शन, JCB पर चढ़े पप्पू यादव

चीन के ख़िलाफ़ पूरे देश हो रहा है प्रदर्शन, JCB पर चढ़े पप्पू यादव

पूर्वी लद्दाख के गलवन घाटी के समीप हुई भारत और चीन के सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में चीन का दोहरा चेहरा सबके सामने आ गया है। अब चीन के इस रवैए से भारत ही नहीं पूरा विश्व खफा है। भारत में चीन के खिलाफ़ जगह – जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। चीनी सेना के खूनी झड़प के बाद भारत पूरी तरह से अलर्ट हैं भारत की तीनों सेनाएं ( थल सेना, जल सेना, वायु सेना ) अलर्ट मोड पर हैं। उधर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी साफ कह दिया है “कि अगर भारत को कोई भोली उकसाने की कोशिश करता है तो भारत उस यथोचित जवाब देने में सक्षम है।”

 

चीन के ख़िलाफ़ पूरे देश हो रहा है प्रदर्शन, JCB पर चढ़े पप्पू यादव

भारत के विभिन्न शहरों में हो रहे प्रदर्शन में लोग चीन को खरी – खोटी सुना रहे हैं। लेकिन चीन को दोगली राजनीति करने के आगे कुछ आता ही नहीं। पटना में लोगों ने गधों को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रक्षा मंत्री की फोटो पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया। 15-16 जून को गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई ​झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी।

उधर चीन अपनी गलती ना मानकर उल्टा भारत पर आरोप लगा रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया। उन्होंने जानबूझकर चीनी अधिकारियों और सैनिकों को भड़काया और हमला किया, जिसकी वजह से हिंसक संघर्ष हुआ। जबकि सच्चाई यह है कि चीनी सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय सैनिकों को उकसाया और फिर पहले खुद ही भारतीय सैनिकों पर हमला किया। चीन अपनी गलती छुपा रहा है, लेकिन चीन की गलती से सभी भली – भांति परिचित हैं।

JCB पर चढ़े पप्पू यादव

 

इतना ही नहीं जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव चीन के विरोध में जेसीबी मशीन पर चढ़ गए। पप्पू यादव ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर एक चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी के बैनर को काला रंग पोत दिया। चीन को अभी एहसास नहीं हो रहा है कि उसकी अर्थव्यवस्था में भारत के लोगों का ही योगदान है। फिर भी चीन गुस्ताखी करने से बाज नहीं आ रहा है।

Share this story