आखिर इस लड़की और राहुल गांधी का क्या संबंध है
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आये दिन सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी अपने बयानों के कारण और कभी अपनी तस्वीरों के कारण, वह लोगों की जुबान पर छाए रहते हैं। आजकल इंटरनेट पर फिर से राहुल गांधी चर्चा का विषय बन गए हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने वंशवाद को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसकी वजह से लोग उनकी बातें कर रहे थे। अभी फिर से इंटरनेट पर एक तस्वीर की वजह से राहुल गांधी चर्चा का विषय बने हुए हैं, आइए जानते हैं कि पूरा मामला है क्या।
आजकल सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ एक लड़की की तस्वीर बहुत तेजी से देखी जा रही है। हम आपको बताना चाहते हैं, कि असल में यह तस्वीर में जो लड़की है उसने खुद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। इस लड़की ने अपने Facebook अकाउंट से यह तस्वीर शेयर की है। इस लड़की का नाम नतालिया रामोस है।
मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि राहुल गांधी जब भाषण दे रहे थे। उस समय नतालिया वहां पर थी। उन्होंने राहुल गांधी के भाषण को सुना, वह बहुत ही खुश हुई। उनका भाषण सुनने के बाद उनके अंदर पॉजिटिव एनर्जी आ गई। इसीलिए नतालिया ने राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर अपनी Facebook अकाउंट से शेयर की है और कैप्शन में यह भी लिखा है ‘पिछली रात वाक्पटु और जानकार राहुल गांधी के साथ… दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए और अच्छी सोच वाले लोगों से मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई.’
उन्होंने लिखा है कि अगर हम खुले दिमाग और खुले दिल के हैं। तभी हम इस दुनिया में अच्छे तरीके से रह सकते हैं। मेरे अंदर पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए धन्यवाद। नतालिया का पूरा नाम नतालिया नूरा रामोस है। वह एक सेलिब्रिटी हैं। असल में वह स्पेनिश ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री हैं। उनकी उम्र 25 साल की है। और उन्होंने स्पेन में जन्म लिया है। उनका जन्म 1992 में हुआ था और हमें यह बताने की जरूरत नहीं कि नतालिया कितनी खूबसूरत है क्योंकि वह तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है।