कोविड -19 अब एक महामारी: विश्व स्वास्थ्य संगठन, तपती मुंबई में भी पाए गए कोविड – 19 के मरीज

कोविड -19 अब एक महामारी: विश्व स्वास्थ्य संगठन, तपती मुंबई में भी पाए गए कोविड – 19 के मरीज

कोविड -19 कोरोना वायरस विश्व के विभिन्न देशों में अपना कहर बरसा रहा है । इस वायरस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब तक इस वायरस ने करीब 4 से 5000 लोगों की जान ले ली है और लगभग 115000 लोग इससे संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके व्यापक असर को देखते हुए कोविड -19 कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।

भारत में भी कोरोनावायरस का असर तेजी से बढ़ता दिख रहा है। भारत में कोरोनावायरस के लगभग 62 मामले सामने आ चुके हैं। हमेशा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर कर में रहने वाली मायानगरी मुंबई में भी कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है। मुंबई में अब तक 7 लोग कोविड -19 की चपेट में आ चुके हैं। इन 7 मरीजों का इलाज चल रहा है। भारत सरकार पूरी तरह से कोरोनावायरस से बचाव के लिए तरह – तरह के प्रयास कर रही है।

कोविड -19 अब एक महामारी: विश्व स्वास्थ्य संगठन, तपती मुंबई में भी पाए गए कोविड – 19 के मरीज

भारत सरकार ने लोगो के आने वाले सभी तरह के वीजा को रद्द कर दिया है। यानी अब बाहरी नागरिक या भारतीय नागरिक कोरोना वायरस कोविड – 19 के बढ़ते प्रभाव के चलते भारत वापस नहीं आ सकता । हालांकि डिप्लोमैटिक वीज़ा, आधिकारिक, UN/इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के, रोजगार संबंधित, प्रोजेक्ट विशेष से जुड़े वीज़ा होल्डर्स को इसमें छूट दी गई है। साथ ही भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक के लिए पर्यटक वीजा को भी निलंबित कर दिया है।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ओवरसीज सिटीजन ऑफ़ इंडिया कार्ड होल्डर्स को दी गई है। पषर्यटक  वीजा भी ट 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित कर दिया गया है। इटली के लिए 28 मार्च और कोरिया के लिए 25 मार्च तक के लिए फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। ज्यादातर देशों के लिए फ्लाइट में भी रद्द कर दी गई हैं।

स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष टेड्रॉस गेब्रेयेसस ने जेनेवा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड -19 के कहर को देखते हुए इसे अब महामारी कहा जा सकता है क्योंकि ऐसी भैयावह महामारी पहले कभी नहीं देखी गई।

Share this story