इसरो से लैंडर विक्रम का संपर्क टूटा, फ़िर भी 95 प्रतिशत सफल है मिशन चंद्रयान 2.

इसरो से लैंडर विक्रम का संपर्क टूटा, फ़िर भी 95 प्रतिशत सफल है  मिशन चंद्रयान 2.

शनिवार रात करीब 1:53 बजे महज 2.1 किलोमीटर दूर पहले ही शुरू का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया. करीब ऐसा 47 दिनों की यात्रा के बाद इसे चंद्रमा की सतह पर उतरना था. लेकिन महज कुछ किलोमीटर पहले ही इसरो के वैज्ञानिकों को सिग्नल मिलना बंद हो गया. हालांकि इसके बाद भी 95% मिशन सफल रहा. अब भी पूरे एक साल तक ऑर्बिटर चंद्रमा की कई तस्वीरें लेकर इसरो को भेजेगा. 2,369 किलोग्राम वाला ऑर्बिटर अभी भी पूर्ण रूप से काम कर रहा है. गौरतलब हो कि 22 जुलाई को इसरो ने जीएसएलवी एमके 3 के ज़रिए चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष की कक्षा में लांच किया था.

इसरो से लैंडर विक्रम का संपर्क टूटा, फ़िर भी 95 प्रतिशत सफल है  मिशन चंद्रयान 2.

File photo.

 

जब रो पड़े इसरो के डायरेक्टर.

कल रात भी प्रधानमंत्री मोदी इसरो बेंगलुरु सेंटर पर मौजूद थे. उन्होंने कल भी इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया.
आज सुबह जब वे संबोधित कर वापस लौट रहे थे तो जाते-जाते  इसरो चेयरमैन के. सिवन प्रधानमंत्री मोदी के साथ गले लग कर रोने लगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी भावुक दिखे और पीठ थपथपा कर उनके हौसले को बढ़ाया.

इसरो से लैंडर विक्रम का संपर्क टूटा, फ़िर भी 95 प्रतिशत सफल है  मिशन चंद्रयान 2.

File Photo

सब ने एक सुर में कहा गर्व है इसरो पर .

हर कोई इसरो के वैज्ञानिकों इस मुश्किल वक्त में उनके अ कोशिशों की सराहना कर रहा है, और उनके पर गर्व कर रहा है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुरू पर अपना विश्वास जताते हुए कहा , पूरा देश इसरो की और उपलब्धियों के लिए गर्व महसूस करता है. 1.3 बिलियन लोगों की उम्मीदें अभी इसरो से बरक़रार है.
वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया और कहा कि ” सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ है लेकिन आने वाले कल में सफलता जरूर मिलेगी . उन्होंने यह भी कहा कि हम इसरो और इससे जुड़े पुरुषों और महिलाओं के कर्जदार हैं.उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में अग्रणी देशों की कतार में शामिल कर दिया है.
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति अपना प्रेम दिखाया और लिखा असफलता दोबारा एक नई शुरुआत की नींव रखता है . लेकिन इस असफलता में एक सफलता का स्वाद छुपा है . ट्वीट करते उन्होंने अपने फ़िल्म से इसरो के वैज्ञानिकों के लिए चंद पंक्तियां भी लिखी.

Share this story