मुंबई डूबा बारिश में, अबतक 22 से अधिक की मौत और कई घायल।

लगातार हो रही बारिश ने मुंबई के जन जीवन को प्रभावित किया है। तकरीबन एक दशक बाद बारिश ने मुंबईकरों को अपना रौद्र रूप दिखाया है, बीते 24 घंटे में अबतक करीब मुंबई में 400 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मुंबई की सड़को पर भरा पानी.
वहीं मलाड इलाके में दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई ,जबकि 13 घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने आने वाले घंटों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। वही महाराष्ट्र सरकार ने एहतियात बरतते हुए पूरे राज्य में राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है। स्कूल ,कॉलेज और ऑफिसों को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा।
कई उड़ानें हुई रद्द.
इस बारिश के कारण अब तक मुंबई से गुजरने वाले 54 विमानों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। तो वही मुंबई विमान भरने वाले 52 उड़ाने रद्द की गई। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारीक बयान के अनुसार फिलहाल एयरपोर्ट के रनवे को भी बंद कर दिया गया है।
ट्रेनों का भी है बुरा हाल.
तो वही मुंबई से गुजरने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। रेलवे ट्रैक के ऊपर जमा पानी के स्तर को देखते पर मुंबई लोकल के सेंट्रल लाइन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यहां जमा बारिश का पानी 150 मिलीमीटर के स्तर से ऊपर चला गया है, जिसकी वज़ह से इन मार्गों पर लोकल ट्रेन सुचारू रूप से चल पाने में मुश्किल हो रही है।
फंसे हुए लोगों के लिए जारी किया गया नंबर.
BMC ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कई सारे हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। मुसीबत में फंसे हुए लोग इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इनमें अलग अलग वार्डों के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए गए है। तो वही अब तक मुख्यमंत्री फडणवीस के बयान के अनुसार 1,800 से अधिक लोगों को टि्वटर के जरिए मदद मुहैया कराई गई।
कंट्रोल रुम के जरिए रखी जा रही नजर
पुरे मुंबई में लगे 5,500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए जलजमाव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रुम में कार्यरत अधिकारियों के अनुसार महज़ से 2 दिनों में 2 महीने जितनी हुईं बारिश से ऐसै हालात उत्पन्न हुए हैं।
यह इलाक़े हैं प्रभावित
सायन, वकोला, अरनाला, मलाड , पालघर, कल्याण इत्यादि जैसे इलाके ज्यादा प्रभावित है।इन इलाकों में एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर बचाव का कार्य शूरु कर दिया है। तो वहीं भारतीय नौसेना की कई टीमों ने भी अलग-अलग इलाकों में राहत कार्य जारी कर दिया है।
आने वाले दिनों में हो सकती है बाढ़ जैसी स्थिति
मौसम का पूर्वानुमान करने वाली साइट स्काईमेट के मुताबिक 3 जुलाई से 5 जुलाई तक लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की संभावनाएं बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को इससे बचने के लिए पहले से ही सचेत रहना चाहिए ।