अगर बनना है करोड़पति तो दीजिए बेनामी संपत्ति और काले धन की जानकारी

आखिर में क्या है नाम की रकम

जब से मोदी सरकार आई है तब से वह हर मुमकिन कोशिश कर रही है, काले धन को भारत में वापस लाने के लिए आए दिन कोई ना कोई तरकीब निकाल रही है। जिससे कालाधन और बेनामी संपत्ति वापस आ जाए। ऐसे में एक और घोषणा आने वाली है। सरकार बेनामी संपत्ति की जांच करने में लगी हुई है, ऐसे में जांच एजेंसियों को जो भी इस बात की जानकारी देगा, कि किस के पास काला धन है या बेनामी संपत्ति है। उसको 10000000 रूपए तक का इनाम दिया जा सकता है।

यह बात बिल्कुल सही है, सरकार काले धन और बेनामी संपत्ति की जानकारी देने वाले शख्स को एक करोड़ रुपए देने के बारे में सोच रही है। जी हां, आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं। सरकार काले धन को वापस लाने के लिए और उसकी जानकारी मुहैया करवाने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए दे सकती हैं। केंद्र सरकार का बेनामी संपत्ति की तरह बड़ा कदम उठाते हुए वह अगले महीने इस बात की घोषणा कर सकती है।

गुप्त रखी जाएगी व्यक्ति की पहचान


मीडिया रिपोर्ट से मिली खबर के अनुसार, उन्होंने बताया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स टैक्स के एक अधिकारी से हमें यह सूचना मिली है, कि जो व्यक्ति बेनामी संपत्ति और काले धन के बारे में बताएगा। उसे कम से कम 1500000 और सबसे अधिकतम 10000000 रूपए तक का इनाम मिल सकता है। और जो भी व्यक्ति काले धन के बारे में बताएगा उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

किसी को भी यह नहीं पता चलेगा कि किस व्यक्ति ने इसके बारे में बताया है। ताकि उसको किसी भी तरह का खतरे का सामना ना करना पड़े, उसकी जिंदगी सुरक्षित रहें।

पहले भी मिले हैं लोगों को इनाम


ऐसा नहीं है कि पहली बार इतनी बड़ी रकम दी जा रही है , बल्कि पहले भी आईटी विभाग, आईडी और डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने ऐसी सूचना देने वाले व्यक्तियों को बहुत बार इनाम दिया है।

पर फर्क इतना है कि पहले इनाम की रकम कम होती थी, परंतु इस बारे इनाम की रकम बहुत बड़ी है। क्योंकि सरकार का ऐसा मानना है कि अगर इनाम की रकम इतनी बड़ी होगी, तो उन लोगों में उत्सुकता जागेगी और लोग जानकारी देने के लिए आगे आएंगे। अक्टूबर या नवंबर महीने में इस बात की घोषणा की जा सकती है।

Share this story