चीन और भारत के बढ़ रही है गर्माहट, LAC पर चक्कर लगा रहे हैं चीन के फाइटर जेट

पूर्वी लद्दाख को लेकर चल रहे भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालत इतने बेकार हो गए हैं कि उसे शांत करने के लिए शुक्रवार (6 जून) को दोनों देशों के सेनाओं के बीच बैठक होने जा रही है।
दोनों देशों की सेनाओं के बीच बैठक से पहले चीन ने भारत को डराने की कोशिश की है। चीन ने अक्साई चीन के इलाके में अपने लड़ाकू विमानों की हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि LAC पर चीन के फाइटर जेट देखें गए हैं। भारतीय सेना चीन की हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए है। दोनों सेनाओं द्वारा क्षेत्र में अपनी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने की यह कवायद ऐसे वक्त हो रही है जब दोनों देशों द्वारा सैन्य व कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिये इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
करीब पिछले 25 दिनों से भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख यानी अक्साई चीन को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। दोनों देश पूर्वी लद्दाख के विवादित क्षेत्र के पास स्थित अपने सैन्य अड्डों पर भारी उपकरण और तोप व युद्धक वाहनों समेत हथियार प्रणालियों को पहुंचा रहे हैं
चीन ने वास्तविक नियंत्रण पर चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने अपने लड़ाकू विमानों की गस्ती बढ़ा दी है। भारतीय वायुसेना भी चीन की छोटी सी छोटी गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। चीन भी भारत की ताकत को समझता है। तभी वह भारत से भिड़ने कि कोशिश नहीं कर रहा है, बस दूर से ही चीन भारत को डराने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक चीन का कोई भी लड़ाकू विमान सीमा पर 10 किलोमीटर के नो फ्लाई जो के दायरे में नहीं आया है। इसके बावजूद भारतीय वायुसेना अलर्ट और चीन के विमान पर नजर बनाए हुए है।