तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रुप में अरविंद केजरीवाल ने‌ ली शपथ, कहां मैं सबका मुख्यमंत्री हूं

तीसरी बार  दिल्ली के मुख्यमंत्री के रुप में अरविंद केजरीवाल ने‌ ली शपथ, कहां मैं सबका मुख्यमंत्री हूं

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह में हजारों लोग मौजूद थे।
शपथ समारोह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपने भाजपा को दिया आम आदमी पार्टी को वोट दिया कांग्रेस को दिया लेकिन मैं आप सभी का मुख्यमंत्री हूं मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली के दो करोड़ वासी मेरे परिवार‌ का‌ हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली को केजरीवाल नहीं चलाता है बल्कि दिल्ली को दिल्ली के लोग चलाते हैं यहां काम करने वाले लोग चलाते हैं जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, रिक्शावाला, ऑटो वाला, मेट्रो पायलट यह सब दिल्ली को चलाते हैं, इन्हीं से दिल्ली चलती है। अरविंद केजरीवाल के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

अपने इस शपथ समारोह के भाषण के अंत में अरविंद केजरीवाल ने ‘हम होंगे कामयाब गाना गाकर’ अपनी वाणी को विराम दिया। एक दिन अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा की और राज्यों के लोग जब सरकार से पूछते हैं कि बिजली, पानी फ्री क्यों नहीं हो सकती तू सरकार कहती है फ्री का कुछ नहीं मिलता लेकिन वहां के लोग कहते हैं कि दिल्ली में सब कुछ फ्री मिलता है। उन्होंने कहा जिस तरह से आप लोग मुझे प्यार करते हैं उसी तरह से मैं भी आप लोगों से प्यार करता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि‌ भारत का डंका एक दिन ऑस्ट्रेलिया, लंदन अमेरिका, अफ्रीका, जापान इन देशों में बजेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस चुनाव के माध्यम से दिल्ली के लोगों ने देश के अंदर एक नए किस्म की राजनीति शुरू की है। जब भारत माता का बच्चा अच्छी शिक्षा पाएगा तभी भारत का तिरंगा लहराएगा। ए शब्द अरविंद केजरीवाल के हैं।
दिल्ली के विकास के लिए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद मांगा है कहा है कि दिल्ली के विकास के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है। अपने शपथ समारोह के भाषण में अरविंद केजरीवाल ने कोई राजनीतिक बात नही की।

Share this story