एजेंट के जरिए सऊदी अरब नौकरी करने गई महिला के साथ हुआ धोखा, सरकार से वतन वापसी की गुहार

एजेंट के जरिए सऊदी अरब नौकरी करने गई महिला के साथ हुआ धोखा, सरकार से वतन वापसी की गुहार

सऊदी अरब नौकरी करने गई महिला के साथ धोखा

महिला ने पीएम मोदी से वतन वापसी की लगाई गुहार

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक महिला नौकरी के लिए एजेंट के जरिए सऊदी अरब गई। सऊदी अरब जाने के बाद उसे पता चला कि उसका एजेंट फ्रॉड निकला उसे जितनी सैलरी आने तनख्वाह बताई गई थी ना तो इतनी तनख्वाह दी जा रही है बल्कि उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं उस महिला का वीजा भी रख लिया गया है। अब महिला ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

महिला ने ट्विटर के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसने अपने साथ हुए धोखे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापसी की गुहार लगाई है। महिला द्वारा शेयर किया गया 10 मिनट का या वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इस महिला का नाम है रीना गहलोद। लगभग 1 साल से रीना गहलोत सऊदी अरब में हाउसमेड यानी नौकर का काम किसी के घर पर कर रही हैं। रीना गहलोत वापस भारत आना चाह रही हैं लेकिन आ नहीं पा रही हैं। 


वहीं मध्य प्रदेश का जिला प्रशासन शिकायत के बाद हरकत में दिखा है। कलेक्टर संजय गुप्ता ने इस मामले को लेकर  वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है साथ ही साथ उन्होंने मध्य प्रदेश के गृह सचिव से भी बात की है और महिला की वतन वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। 

महिला ने अपने 10 मिनट के वीडियो में बताया कि वह चेन्नई के एक दलाल सिकंदर के माध्यम से सऊदी अरब पहुंची है। दलाल सिकंदर ने महिलाओं को ₹28000 वेतन मनपसंद भोजन सप्ताहिक अवकाश दिन में काम के दौरान आराम आज प्रकार की सुविधाएं बता कर नौकरी के लिए सऊदी अरब भेजा था लेकिन महिला के मुताबिक उसे सिर्फ ₹18000 मिल रहे हैं। महिला ने दलाल सिकंदर पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

Share this story