बिहार चुनाव 2020 अपडेट: इलेक्शन के अंतिम प्रचार में भावुक हुए नीतीश कुमार कहा "यह मेरा आखिरी चुनाव है"।

बिहार के पूर्णिया में नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान।
यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला: नीतीश कुमार।
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ये ऐलान किया है।
गुरुवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्णिया जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा फ़ैसला लिया। उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है और जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है। और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है, अंत भला तो सब भला।
बता दें सन् 1977 में नीतीश कुमार ने अपना पहला चुनाव नालंदा के हरनौत से लड़ा था। यहां से नीतीश कुमार अभी तक चार बार चुनाव लड़े चुके है। जिसमें उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में वो विजयी हुए।
नीतीश ने आख़िरी बार साल 2004 में नालंदा से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। नीतीश कुमार ने साल 1972 में बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने कुछ समय तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी भी की। लेकिन जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं के संपर्क में आने के बाद नीतीश कुमार ने राजनीति का रुख कर लिया।