Depression : दीपिका से लेकर अमिताभ बच्चन हो चुके है इस बिमारी के शिकार, जाने लक्षण

आज के समय में अवसाद बहुत ही गंभीर बिमारी बनती जा रही है। यह एक ऐसी बिमारी है जिसकी पहचान जल्दी नहीं हो पाती। इसके अलावा अगर आप अवसाद में भी है तो भी आपको समझ नहीं आता की ऐसा क्यूँ है। इसके शुरूआती लक्षण समझने में व्यक्ति चूक जाता है। जब यह भयावह रूप धारण कर लेती है तब व्यक्ति अपने जीवन को समाप्त करने की सोचने लगता है।
आज हम आपको अवसाद के शुरूआती लक्षण बताने वाले है। आप डिप्रेशन से निपटने के लिए पसंदीदा किताबें पढ़ सकते हैं। मन पसंद संगीत सुन सकते हैं। अपने शौक पूर करें। ऐसा करने से ड़िप्रेशन से दूर रहने में मदद मिलेगी। डिप्रेशन की स्थिति गंभीर है तो किसी योग्य डॉक्टर से इलाज करवाएं। दवाओं के अलावा साइकोथेरेपी भी करवा सकते है।
जाने डिप्रेशन (Depression) के लक्षणों के बारे में –
- डिप्रेशन होने पर व्यक्ति का मन हमेशा मन उदास रहता है।
- डिप्रेशन होने पर शारीरिक संबंधों की इच्छा नहीं होती है।
- डिप्रेशन होने पर कोई ज्यादा खाने लगता है। किसी को भूख नहीं लगती। वजन कम होना या बढ़ना
- डिप्रेशन होने पर हमेशा बेचैनी बनी रहती है।
- डिप्रेशन होने पर आपको लगता है आप किसी काम के नहीं है।
- डिप्रेशन होने पर आत्महत्या के विचार आने लगते हैं। या आप आत्महत्या का प्रयास करने लगते हैं।
डिप्रेशन (Depression) में जाने वालें फ़िल्मी सितारे –
- हाल ही में दीपिका पादुकोण को ‘क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें इस अवॉर्ड से मेंटल हेल्थ को लेकर किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है। आपको यह जानकार हैरानी होगी की दीपिका खुद डिप्रेशन से जंग लड़ चुकीं है।
- अनुष्का भी डिप्रेशन के दौर से गुज़र चुकी हैं? इस बारें में जानकरी अनुष्का ने ट्वीट करके बताया था। कि वो एंज़ायटी डिसऑर्डर जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से गुज़र रही हैं।
- वरुण धवन के मुताबिक़ फ़िल्म बदलापुर की शूटिंग के दौरान उन्हें डिप्रेशन की समस्या हो गई थी।
- अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी डिप्रेशन के दर्द को झेल चुकी हैं। मनीषा का कहना है कि वे निराशावादी नहीं हैं, इसलिए डिप्रेशन से लड़ना जानती हैं।
- अमिताभ बच्चन अपनी कंपनी के दिवालिया होने की कगार पर पहुंचने की वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे।
- शाहरुख़ खान भी कंधे की सर्जरी कराने के बाद कुछ समय के लिए वो डिप्रेशन में चले गए थे।
- टाइगर श्रॉफ भी अ फ्लाइंग जट्ट के फ्लॉप होने के बाद वो ज़बरदस्त डिप्रेशन में चले गए थे।