PCOD/PCOS : यह समस्या है तो नियमित करें यह आसन, परेशानी हो जायेगी दूर
Thu, 6 Feb 2020

जिन महिलायों को PCOD/PCOS की समस्या है उन लोगों को अपने दैनिक जीवन में इन सभी योगा के आसनों को जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी PCOD/PCOS की समस्या जल्दी दूर हो जाती है।
PCOD/PCOS के लिए योगासन –
- सबसे पहले किसी शांत स्थान पर बैठकर लम्बी गहरी सांस का अभ्यास करें। शुरुआत में ५ मिनिट करे। धीरे-धीरे इसको बढ़ाते जाएँ। जितनी लम्बी गहरी साँस लेगे। आपको उतना ज्यादा फायदा होगा।
- इसके बाद आप कपालभाति करें। इसका अभ्यास करने से आपका पेट अगर बाहर निकला है तो अन्दर हो जाएगा। इसके साथ ही यह PCOD/PCOS में भी लाभ देगा।
- इसके बाद आपको तितली आसन करना चाहिए। जिन महिलायों को PCOD/PCOS की समस्या है उनको अपने योग आभ्यास में तितली आसन जरुर करना चाहिए। इस आसन को करने से आपका मासिक चक्र सही होता है। पैरो की थकान दूर होती है। यह गर्भावस्था में भी लाभदायक होता है। इसको करने से आपकी आँतों में भी मजबूती आती है।
- PCOD/PCOS से पीड़ित महिलायों को चक्की चालन का अभ्यास करना चाहिए। इसको करने से आपके कमर की चर्बी दूर होती है। गर्भाशय पर जो सुजन होती है वो ठीक होती है। गर्भ धारण की शक्ति बढ़ती है। गर्भाशय मजबूत होता है।
- इसके बाद PCOD/PCOS से ग्रसित महिला को साइकिलिंग करना चाहिए। यह अभ्यास लेटे हुए ही करें। इसको करने से भी आपकी कमर और गर्भाशय के पास की चर्बी दूर होती है।
- इस आसन के बाद आपको मरकट आसन करना चाहिए। और सबसे आखरी में आपको अनुलोम विलोम करना चाहिए। इस प्रकार रोज आप इन योग के अभ्यास को करेगी तो आपकी PCOD/PCOS की समस्या दूर होगी।
ध्यान रखें इन बातों को –
सारे योग अभ्यास ५ मिनिट से धीरे-धीरे बढ़ाते हुए २० मिनिट तक ले जाएँ। ताकि आपका शरीर इन सब चीजों को समझने के बाद प्रतिक्रिया दें। और आपकी समस्या दूर हो। एक बात और PCOD/PCOS में मुलेठी का पानी भी बहुत फायदा करता है। उसको भी पियें।