Omega 3 : इस सप्लीमेंट को लेने से पहले जान ले इसके फायदे और नुकसान

Omega 3 : इस सप्लीमेंट को लेने से पहले जान ले इसके फायदे और नुकसान

Omega 3 एक ऐसा एसिड है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी और अधिकता दोनों से ही शरीर में समस्या उत्पन्न होने लगती है। कई अध्ययनों में यह बात निकल कर सामने आई है की इसका बिना किसी डॉक्टर की सलाह से किया गया उपयोग आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। यह आपके वजन को भी बड़ा सकता है। अगर ओमेगा 3 फैटी एसिड का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो  यह आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए अपने डॉक्टर खुद न बने। ओमेगा 3 को सप्लीमेंट के रूप में  सेवन करने से पहले किसी योग्य चिकत्सक से सलाह जरुर लें। आज इस आर्टिकल में हम जनाते है ओमेगा 3 के बारें में कुछ महत्वपूर्ण बातें।

Omega 3 के शाकाहारी स्रोत –

आप शाकाहारी है तो आप ओमेगा 3 लेने के लिए अखरोट, अलसी, सूरजमुखी, सरसों के बीज, कनोडिया या सोयाबीन, स्प्राउट्स, टोफू, गोभी, हरी बीन्स, ब्रोकली, शलजम, हरी पत्तेदार सब्जियों और स्ट्रॉबेरी, रसभरी जैसी चीजों से ले सकते है। यह इन सब चीजों में काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा गाय का दूध, मूंगफली, का सेवन भी लाभकारी है।

Omega 3 के मांसाहारी स्रोत –

यदि आप मांसाहारी है तो आप ओमेगा 3 को ट्यूना, सामन, हिलसा, सार्डिन जैसी मछलियां और  शैवाल, झींगा जैसे सी-फूड से ले सकते हैं। इसके अलावा अंडे का सेवन भी फायदेमंद है।

Omega 3 सप्लीमेंट लेने के नुकसान –

  • ओमेगा 3 ज्यादा खाने से शरीर का खून पतला हो सकता है।
  • ओमेगा 3 को ज्यादा लेने की वजह से आपकों आतों और पेट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। जिसमें एसिडिटी, डकार आना, दस्त, पेट फूलना और सीने में जलन जैसी समस्या शामिल है।
  • आपको शुगर की बिमारी है तो भी आप ओमेगा 3 का सेवन न करें।

Omega 3 सप्लीमेंट लेने के फायदें –

  • हड्डी संबंधी रोग को दूर करने में मदद करता है।
  • दिल से जुड़े रोगों की सम्भावना को कम करता है।
  • तनाव से मुक्ति दिलाता है। अल्जाइमर के ख़तरे को कम करता है।
  • आँखों की रोशनी बढ़ाता है। त्वचा को सुंदर बनाता है।

Shop Related Products

Share this story