Corona virus: चीन में तेजी से फैल रहा है यह वायरस, पड़ोसी देशों में अलर्ट जारी

Corona virus: चीन में तेजी से फैल रहा है यह वायरस, पड़ोसी देशों में अलर्ट जारी

चीन के कुछ प्रान्त आज के समय में Corona virus की चपेट में आ गये है। जनवरी के शुरूआती सप्ताह में अचानक मध्य चीन के वूहान प्रांत के लोग अजीबोगरीब बीमारी के शिकार होने लगे। उन्हें तेज बुखार और  खांसी आ रही थी। उनका बुखार उतर ही नहीं रहा था। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को  सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जब डॉक्टरों ने इन मरीजों की रेडियोग्राफी कराई तो पता चला कि ज्यादातर मरीजों के फेफड़े क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

Corona virus के बारें में पता चला इस लैब में –

कोरोना वायरस के बारे में जर्मनी की लैब ने पता लगाया है। जर्मन सेंटर फॉर इंफेक्शन रिसर्च में इस वायरस के बारे में खोज की है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस पहली बार चीन के वूहान में उभरा है। इस वायरस की वजह से गंभीर निमोनिया भी हो सकता है।

Corona virus के लक्षण –

इस बिमारी के शुरूआती लक्षण डॉक्टरों को सार्स बिमारी से मिलते जुलते लगें। जिसमें तेज बुखार, खांसी, सिरदर्द, भारीपन और फ्लू जैसी शिकायत होती है। लेकिन बाद में डॉक्टरों को लगा की यह उससे भी कहीं ज्यादा खतरनाक है। कोरोना वायरस से फैल रही बीमारी में यह लक्षण पूरी तरह नहीं है। Corona virus के बारें में चीन के वैज्ञानिकों का मनना था की यह जानवरों से इंसानों में नहीं फैलेगा। लेकिन जल्द ही उनको पता चल गया की यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैल सकती है। लिहाजा ये स्थिति बहुत खतरनाक है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन का कहना है यह बिमारी बहुत खतरनाक है एशियाई देशों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Corona virus की मुख्य बातें

  • चीन के सी-फूड मार्केट से फैली है यह बीमारी।
  • उस बाजार को बंद करके उसे साफ़ किया जा रहा है।
  • जानवरों में रहने वाला ये वायरस नई तरीके से विकसित होकर अब इंसानों को अपनी चपेट में ले रहा है।
  • जापान और थाईलैंड में पहुंच चुकी है यह बीमारी।
  • सभी एशियाई देशों में अलर्ट जारी। एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर से हो रही जांच।

Share this story