कहीं आप भी सेब खाते वक्त तो नहीं कर रहे ऐसी गलती, हो सकती है गंभीर समस्या
एक बात हम सभी हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि ‘एक सेब और डॉक्टरों से छुटकारा’। बस इसी बात के चक्कर में हम रोज़ाना सेब खाने की आदत सी बना लेते हैं और इस मौसम तो कुछ ज्यादा ही क्योंकि 150 200 रुपये किलो वाला सेब आसानी से 40, 50 या 60 रुपये किलो मिल जाता है। तो भर ले जाते हैं थैले के थैले, खुद भी खूब खाते हैं और घर वालों को भी खूब खिलाते हैं।
सेब खाना स्वास्थ्य के लिए सच में बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें सबसे अधिक मात्रा में फाइबर और विटामिन-सी होता है। ये कम कैलोरी, कम फैट और कम कोलेस्ट्रॉल वाला फल होता है। जिससे ये स्वास्थ्य के मामले में किंग साबित होता है। जहाँ चाहें जैसे चाहें एक सेब खालें लो जी भर गया पेट और शरीर को भी मिल गए खूब सारे ज़रूरी न्यूट्रीयन्स। लेकिन अगर आप सोच रहें है कि सेब खाने से कोई नुकसान नहीं तो बिल्कुल गलत। क्योंकि यदि सेब को आपने ध्यान से नहीं खाया तो ये आपके लिए बहुत ही हानिकारक भी हो सकता है। अब आप सोच रहें होंगे की इतना अच्छा और स्वास्थ्य वर्धक फल नुकसान कैसे पहुंचा सकता है? तो आइए जान लेते हैं।
दरअसल सेब खाने से कभी भी कोई नुकसान नहीं होता इस बात में जरा सा भी संदेह नहीं है। लेकिन यदि सेब संभलकर खाया जाये तो। क्योंकि सेब के बीच में पाये जाने वाले बीज आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकते हैं। इसका कारण है सेब के बीज में पाया जाने वाला साइनाइड नामक जहर। ये जहर हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। लेकिन अब आप सोच रहें होंगे कि हमने तो कई बार सेब के बीज खायें हैं और आजतक हमें कुछ नहीं हुआ। तो आपको याद दिलाना चाहूंगा कि आपने या तो बीज को साबुत निगल लिया होगा या फिर एक या तो बीज चबाये होंगे।
सेब के एक या दो बीज के जहर को हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही आसानी से झेल लेती है। लेकिन यदि आपने बीजों को अधिक मात्रा में खाया तो आप हैजा, उल्टी, दस्त आदि जैसी गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं। इस जहर से आपकी पाचन क्रिया पर बहुत ही बुरा असर पड़ता। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इससे आपके शरीर पर कुछ बुरा या ना खत्म होने वाला असर पडेगा लेकिन कुछ समय या दिन के लिए आपको उल्टी दस्त जैसी समस्याएं घेर सकतीं है। लेकिन हा बच्चों पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है तो ध्यान रखें जब भी आप सेब खायें उसे अच्छी तरह काटकर ही खायें। इस तरह आप सेब का पूरी तरह लाभ ले सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।
यदि आपको लेख उपयोगी लगा हो तो लाइक, शेयर और फॉलो अवश्य करें।